सारण: मढ़ौरा स्टेशन पर थावे-सूरत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, रेल यात्री संघ ने DRM को सौंपा ज्ञापन

स्टेशन परिसर में ज्ञापन लिए हुए यात्री संघ के सदस्य
मढ़ौरा के रेल यात्रियों ने थावे-सूरत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है. स्थानीय यात्रियों का कहना है कि छोटे स्टेशनों पर ट्रेन रुकती है, लेकिन मढ़ौरा की अनदेखी की जा रही है.
Saran News: दैनिक रेल यात्री संघ मढ़ौरा ने शुक्रवार को वाराणसी मंडल के डीआरएम को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पर थावे-सूरत एक्सप्रेस (19045/19046) के ठहराव की मांग की. यात्री संघ ने कहा कि मढ़ौरा जैसे महत्वपूर्ण अनुमंडलीय शहर की लगातार उपेक्षा की जा रही है.
हजारों यात्रियों को होगी सुविधा
संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि मढ़ौरा से अमनौर, तरैया और इसुआपुर सहित आसपास के कई प्रखंडों के हजारों लोग देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करते हैं. इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर थावे-सूरत एक्सप्रेस का ठहराव नहीं दिया गया है.
छोटे स्टेशनों पर ठहराव, मढ़ौरा की अनदेखी
यात्री संघ ने कहा कि मशरक और दिघवा दुबौली जैसे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव है, जबकि मढ़ौरा जैसे बड़े स्टेशन को इससे वंचित रखा गया है. इससे स्थानीय यात्रियों में गहरा आक्रोश है. संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जा सकता है.
रामबाबू सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन
यह ज्ञापन रामबाबू सिंह के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम वाराणसी को भेजा गया. इस मौके पर भूपेश भीम, बीरेंद्र राय, लालू साह, राजू गुप्ता, कृष्णा राय, प्रमोद राय, राजेश शर्मा सहित कई रेल यात्री मौजूद रहे.
Also Read : हाजीपुर में चकसिकंदर बाजार से SBI का ATM उखाड़ ले गए बदमाश, कुछ घंटों में बरामद हुई मशीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










