गंडक नदी में डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Author Nagendra ojha|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
गंडक में डूबे युवक का शव 40 घंटे बाद मिला, गांव में मातम

घाट पर उमड़ी भीड़

Saran News : सारण की गंडक नदी में बुधवार को शौच के दौरान डूबे 21 वर्षीय युवक का शव करीब 40 घंटे बाद बरामद हुआ. एसडीआरएफ की नाकामयाबी के बाद ग्रामीणों ने खोज अभियान चलाया. घटना से परिजनों में कोहराम मचा है.

विज्ञापन

Saran News : गंडक नदी में बुधवार को डूबे युवक का शव घटना के करीब 40 घंटे बाद शुक्रवार को बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.

एसडीआरएफ को नहीं मिली सफलता, ग्रामीणों ने चलाया खोज अभियान

गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन गंडक नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. शुक्रवार को एसडीआरएफ की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से निजी नाव के माध्यम से खोज अभियान शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर जिले के फतेहाबाद घाट के सामने बरामद किया गया.

शव पहुंचते ही घाट पर उमड़ी भीड़

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक का क्षत-विक्षत शव जैसे ही सारंगपुर घाट पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए. परिजनों के करुण विलाप से घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

बुधवार को नदी में डूबा था युवक

बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर उभवा सारंगपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश साह के 21 वर्षीय पुत्र राजकुमार शौच के लिए गंडक नदी किनारे गया था. इसी दौरान वह नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से ही स्थानीय प्रशासन शव की तलाश में जुटा था.

जनप्रतिनिधियों ने भी किया सहयोग

शव की बरामदगी के लिए जिला परिषद सदस्य रत्नेश कुमार भास्कर, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि केश्वर राय समेत अन्य जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत रहे.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

शव बरामद होने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया.

Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत



विज्ञापन
Nagendra Ojha

लेखक के बारे में

By Nagendra Ojha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन