बांकीपुर विधानसभा में पटना के कौन-कौन से इलाके आते हैं? वोटिंग से पहले जानिए इस सीट का पूरा समीकरण

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bankipur By Election: पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव होना है. भाजपा, जन सुराज और राजद के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. वोट डालने से पहले जानिए बांकीपुर विधानसभा में कौन-कौन से इलाके आते हैं, कितने मतदाता हैं और इस सीट पर चुनावी समीकरण क्या हैं.

विज्ञापन

Bankipur By Election: बिहार की राजनीति में अहम मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी. अब यहां नई राजनीतिक लड़ाई शुरू हो चुकी है. इस सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे.

सबसे पहले जानिए, बांकीपुर विधानसभा में कौन-कौन से इलाके आते हैं?

अगर आप पटना के इन इलाकों में रहते हैं, तो आपका वोट बांकीपुर विधानसभा सीट पर पड़ता है. यह विधानसभा क्षेत्र संख्या 182 पूरी तरह शहरी क्षेत्र है. इसमें पटना नगर निगम के वार्ड संख्या 4, 5, 7 से 13 और 15 शामिल हैं.

इसके अलावा कई प्रमुख इलाके भी इसी सीट का हिस्सा हैं.

प्रमुख इलाके

  • गांधी मैदान का पूर्वी और दक्षिणी हिस्सा
  • बिस्कोमान भवन के आसपास का क्षेत्र
  • गोलघर
  • खुदा बख्श लाइब्रेरी के आसपास
  • फ्रेजर रोड
  • बुद्ध मार्ग
  • एग्जीबिशन रोड का कुछ हिस्सा

प्रमुख रिहायशी कॉलोनियां

  • किदवईपुरी
  • बुद्धा कॉलोनी
  • कृष्णा नगर
  • मंदिरी
  • लोहानीपुर का कुछ हिस्सा
  • व्यापारिक क्षेत्र
  • बाकरगंज
  • गोविंद मित्रा रोड (बिहार का बड़ा मेडिसिन मार्केट)
  • सब्जीबाग

शिक्षा और स्वास्थ्य का बड़ा केंद्र

  • अशोक राजपथ
  • पीएमसीएच (PMCH)
  • पटना यूनिवर्सिटी
  • कदमकुआं नया टोला
  • भिखना पहाड़ी (कोचिंग और हॉस्टल हब)
  • लालबाग

कितने हैं वोटर?

बांकीपुर का मतदाता वर्ग काफी शिक्षित और शहरी माना जाता है. यहां कारोबारी, छात्र, नौकरीपेशा और पेशेवर वर्ग की अच्छी संख्या है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार

  • कुल मतदाता: 3,79,616
  • पुरुष मतदाता: 2,00,060
  • महिला मतदाता: 1,79,533
  • थर्ड जेंडर मतदाता: 23
  • कुल मतदान केंद्र: 422 (164 भवनों में)

सामाजिक समीकरण क्यों हैं अहम?

बांकीपुर को लंबे समय से कायस्थ बहुल सीट माना जाता रहा है. हालांकि बनिया, ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत, मुस्लिम और अनुसूचित जाति के मतदाताओं की भी अहम भूमिका रहती है. यही कारण है कि सभी दल हर वर्ग को साधने की कोशिश में जुटे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बार कौन-कौन मैदान में?

इस उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लेकिन मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख चेहरों के बीच माना जा रहा है.

भाजपा की ओर से नीरज कुमार सिन्हा

भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी अपने पारंपरिक वोट बैंक और पिछले विकास कार्यों के दम पर सीट बचाने की कोशिश में है.

प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहली बार खुद चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने बांकीपुर को अपनी राजनीतिक शुरुआत के लिए चुना है. यही वजह है कि इस सीट पर पूरे देश की नजर बनी हुई है.

राजद ने फिर रेखा गुप्ता पर जताया भरोसा

राष्ट्रीय जनता दल ने एक बार फिर रेखा गुप्ता (रेखा कुमारी) को मैदान में उतारा है. पार्टी पिछड़ा, अतिपिछड़ा और मुस्लिम वोट बैंक के सहारे मजबूत चुनौती पेश करने की कोशिश कर रही है.

क्यों खास है बांकीपुर का मुकाबला?

बांकीपुर को वर्षों से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है. यहां से नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा और बाद में उनके बेटे नितिन नवीन लगातार चुनाव जीतते रहे. लेकिन इस बार समीकरण पहले जैसे नहीं हैं. प्रशांत किशोर की एंट्री ने मुकाबले को पूरी तरह बदल दिया है. वहीं राजद भी इस सीट पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठा है.

Also Read: सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, एनकाउंटर से लेकर पेंशन और 13 नए कानून तक, जानिए क्या-क्या बदला?



विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन