सारण में चला विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

वाहनों की जांच करती पुलिस
Saran News : सारण पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई और लोगों को जागरूक भी किया गया।
Saran News : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सारण पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन जांच की गई.
प्रमुख चौक-चौराहों पर हुई सघन जांच
अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों के पालन की जांच की. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई.
सड़क सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक
वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया. वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई.
आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान
सारण पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में इस तरह के विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.
Also Read : पश्चिम बंगाल के बीएसएफ कैंप में फायरिंग, सारण के हवलदार अजय सिंह की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










