जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 28 जुलाई से शुरू होगी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा, छपरा-सीवान-गोपालगंज में बनाए गए 18 केंद्र

Updated:
विज्ञापन
जेपीयू: स्नातक तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 28 जुलाई से, केंद्र...

जेपीयू का प्रशासनिक भवन

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने 28 जुलाई से शुरू होने वाली स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. परीक्षा छपरा, सीवान और गोपालगंज के कुल 18 केंद्रों पर होगी. एडमिट कार्ड 25 जुलाई से वितरित किए जाएंगे.

विज्ञापन

Saran News : जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) ने 28 जुलाई से शुरू होने वाली स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है. परीक्षा छपरा, सीवान और गोपालगंज के कुल 18 केंद्रों पर आयोजित होगी. विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची अपने पोर्टल पर भी उपलब्ध करा दी है.

सारण में सबसे अधिक 11 परीक्षा केंद्र

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार सारण जिले में सबसे अधिक 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं सीवान में चार और गोपालगंज में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इस बार सारण जिले के अधिकांश अंगीभूत कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसके अलावा दिघवारा, दाउदपुर, अमनौर और परसा के अंगीभूत कॉलेजों में भी परीक्षा आयोजित होगी.

शुक्रवार से एडमिट कार्ड का वितरण

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. शुक्रवार को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 25 जुलाई से संबंधित कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत छात्रों को एडमिट कार्ड वितरित किए जाएंगे.

ये हैं स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा केंद्र

सारण जिले में राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, दाउदपुर स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज, परसा का प्रभुनाथ कॉलेज, दिघवारा का यदुनंदन कॉलेज तथा अमनौर स्थित एचआर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. सीवान जिले में डीएवी कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज, जेडए इस्लामिया कॉलेज और राजा सिंह कॉलेज परीक्षा केंद्र होंगे. गोपालगंज जिले में कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज तथा गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

केंद्राधीक्षकों के साथ आज होगी बैठक

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी केंद्राधीक्षकों के साथ शुक्रवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. साथ ही छपरा, सीवान और गोपालगंज के लिए अलग-अलग ऑब्जर्वर की टीम भी गठित की गई है, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगी.

5 अगस्त तक होगी लिखित परीक्षा

विश्वविद्यालय के अनुसार स्नातक तृतीय सेमेस्टर के सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 28 जुलाई से 5 अगस्त तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद 7 अगस्त से 14 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी. परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग व्यवस्था समेत सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read : मालदा बीएसएफ कैंप में जवान की फायरिंग में सारण के हवलदार की मौत, गांव में पसरा मातम



विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन