सारण: मढ़ौरा में मानव व्यापार और बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प

मानव व्यापार निरोध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में शरीक अधिकारी गण
सारण में मानव तस्करी, बाल श्रम और शोषण के खिलाफ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों ने समाज की इन बुराइयों को खत्म करने का संकल्प लिया. यह कार्यक्रम बिहार पुलिस अपराध अनुसंधान इकाई के तत्वावधान में हुआ.
Saran News: मानव व्यापार, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, शोषण तथा मानव अपराध से जुड़ी गतिविधियों के उन्मूलन के उद्देश्य से शुक्रवार को स्थानीय सरस्वती विद्या निकेतन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगण में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
यह कार्यक्रम बिहार पुलिस अपराध अनुसंधान इकाई के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
मानव व्यापार रोकने की दिलाई गई शपथ
कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारी नरेश पासवान ने उपस्थित सभी लोगों को मानव व्यापार निरोध की शपथ दिलाई.
सभी प्रतिभागियों ने समाज, देश और अपने कार्यक्षेत्र से मानव व्यापार, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लिया. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का भी संकल्प दोहराया.
अधिकारियों ने युवाओं से सतर्क रहने की अपील की
इस अवसर पर मुख्य पार्षद रूबी सिंह, एसडीएम निधि राज, एसडीपीओ सविंदर कुमार दास और निवर्तमान एसडीपीओ नरेश पासवान उपस्थित रहे.
अधिकारियों ने अपने संबोधन में मानव व्यापार और बाल श्रम को गंभीर सामाजिक अपराध बताते हुए कहा कि इन पर रोक लगाने में युवाओं और विद्यार्थियों की जागरूकता और सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका है.
अपराध मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम का संचालन कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान इकाई, छपरा के प्रभारी विशाल कुमार ने किया.
अंत में सभी ने अपराध मुक्त और शोषण मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया.
Also Read:बिहार में अब रात के 2 बजे भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई? नए डिजिटल लर्निंग ऐप से मिलेगा ये फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










