Bihar News: बिहार में 22 दिन की बेटी का मां ने किया कत्ल, चावल के डिब्बे में छिपा दी डेड बॉडी

bihar crime news
Bihar News: बच्ची के बीमार रहने से परेशान होकर उसकी मां नीरू देवी ने रूमाल से उक्त बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी व अपने घर में ही एक चावल के डिब्बे में शव को छुपा दिया.
Bihar News: छपरा. बिहार के सारण जिले में एक मां ने बड़ी ही बेरहमी से अपनी बेटी की हत्या कर दी. युवती की इस करतूत से आसपास के इलाके के लोग हैरान हैं. हर किसी के मन में यह सवाल है कि आखिर मां ने ऐसा क्यों किया? तरैया थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में अनाज के डिब्बे में 22 दिनों की नवजात बच्ची का शव मिलने का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. उक्त बच्ची की हत्या उसकी मां ने की की थी.
लगातार बीमार चल रही थी बेटी
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची का जन्म सात माह में ही हो गया था. बच्ची का सम्पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाया था. बच्ची के बीमार रहने से परेशान होकर उसकी मां नीरू देवी ने रूमाल से उक्त बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी थी व अपने घर में ही एक चावल के डिब्बे में शव को छुपा दिया.
Also Read: Bihar Land Survey : जमीन सर्वे के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे हो सकता है यह काम
हत्या कर थाने पहुंची मां
बेटी के शव को घर में छुपाने के बाद नीरू देवी ने थाने में आकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को उठाकर ले भागने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस आलोक में पुलिस ने छानबीन के दौरान मां द्वारा ही हत्या किये जाने का खुलासा किया. महिला के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना की चर्चा लोगो में जोरों से चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




