Bihar News: छपरा में खेत का पटवन कर रहे किसान अपराधियों ने मारी गोली, हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime

Bihar Crime (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: छपरा में खेत का पटवन कर रहे एक किसान को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना की जांच में पुलिस जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. एकमा-खानपुर सड़क स्थित राजापुर के बांगर चंवर में सोमवार की दोपहर लगभग 1:45 बजे एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गेहूं का पटवन कर रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने किसान के सिर में गोली मारी है. किसान की पहचान एकमा थाने के राजापुर के टोला गांव निवासी स्व नंदकिशोर यादव का पुत्र ललन यादव (47) के रूप में हुई है. वह भाई में अकेला था. उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं. मौके से पुलिस ने 315 बोर की गोली का एक खोखा भी बरामद किया है. हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

ग्रामीणों के अनुसार ललन यादव मृदुल व मिलनसार स्वभाव का था. उससे किसी की दुश्मनी नहीं थी. हत्या की खबर सुनते ही ग्रामीण स्तब्ध रह गये और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. मौके पर उपस्थित लोगों की माने, तो सड़क से 100 गज दूर नहर किनारे बाइक खड़ी कर गमछा से मुंह बांधे एक बदमाश पहले अकेले पगडंडी से गुजरा, जहां ललन यादव पटवन कर बैठा था. कुछ ही देर बाद बदमाश दो की संख्या में उधर से लौटे और पगडंडी पर बैठे ललन यादव के सिर में गोली मार दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर दौड़े, तबतक तीनों बदमाश बाइक पर सवार होकर नहर के रास्ते तेजी से एकमा की ओर निकल भागे. स्थानीय थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है और बदमाशों के भागने वाले रूट में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके.

Also Read: Bihar News: आरा के 45 हजार भूस्वामियों को कृषि विभाग ने हिंद महासागर में बसाया, लोकेशन देखकर किसानों की उड़ गई नींद

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन