डंठल में लगी आग से जलने से बचा भेल्दी पंप

Published at :06 May 2017 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
डंठल में लगी आग से जलने से बचा भेल्दी पंप

भेल्दी(अमनौर) : गरमी के दिनों में आग से खिलवाड़ करने पर बड़ा हादसा हो सकता है. किसी की छोटी गलती से करोड़ों का हो सकता है नुकसान. हुआ यूं की किसी शख्स ने भेल्दी पंप के समीप पटराही खुर्द के अपनी खेत में गेहूं कटनी के बाद बचे डंठल में जलने के लिए आग लगा […]

विज्ञापन

भेल्दी(अमनौर) : गरमी के दिनों में आग से खिलवाड़ करने पर बड़ा हादसा हो सकता है. किसी की छोटी गलती से करोड़ों का हो सकता है नुकसान. हुआ यूं की किसी शख्स ने भेल्दी पंप के समीप पटराही खुर्द के अपनी खेत में गेहूं कटनी के बाद बचे डंठल में जलने के लिए आग लगा दिया. देखते-देखते आग की लपटे फैलने लगी.

एक खेत से दूसरे में आग को फैलते देख आग लगाने वाला भागने में ही अपनी भलाई समझा. आग को तेज़ी से बढ़ता देख प्रसाशन के भी हाथ खड़े हो गये. अपने-अपने घरों का डर तो था ही मगर सबसे ज्यादा डर प्रशासन व ग्रामीणों को था कि आग की लपटें भेल्दी पेट्रोल पंप के तरफ बढ़ने लगी. लपटे पंप के पीछे खेत तक पहुंच गयी थी. इतने में सूचना पर फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी. जिसके बाद लोगो ने राहत का सांस लिया. तब जाकर फायर की गाड़ी ने आग पर पानी छिड़क भेल्दी पंप को जलने से बचाया.

व खेत में लगे आग को भी भुझाया. अपने खेत में आग लगाने वाले की गलती पर लोग चर्चा कर उसको कोष रहे थे कि नासमझी के कारण अगर पंप में आग लग जाती तो हर कोई बर्बाद हो जाता. आस-पास के बुद्धिजीवी रेडियेंट के वे वस्तापक रंजीत सांडिल्य, राहुल कुमार सिंह, रमेश राय समेत दर्जनों लोगो ने प्रशासन से अपील की.
नोट:फोटो नंबर 5 सीएचपी 8 है कैप्सन होगा-आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन