सम्मानित किये गये सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी

Published at :03 May 2017 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मानित किये गये सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन, तथा छपरा कचहरी समेत आसपास के स्टेशनों के सेवानिवृत्त 21 रेलवे कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया तथा सभी तरह के सेवानिवृत्ति लाभ की राशि का भुगतान तत्काल प्रभाव से कर दिया. मंडल रेल प्रबंधक एसके झा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन, तथा छपरा कचहरी समेत आसपास के स्टेशनों के सेवानिवृत्त 21 रेलवे कर्मचारियों को डीआरएम ने सम्मानित किया तथा सभी तरह के सेवानिवृत्ति लाभ की राशि का भुगतान तत्काल प्रभाव से कर दिया.

मंडल रेल प्रबंधक एसके झा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित एक सादे समारोह में 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले कुल 21 कर्मचारियों को मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने कार्यकुशलता मेडल देकर और सहायक मंडल वित्त प्रबंधक केएन चौबे माला पहना कर सम्मानित किया.

सेवानिवृत्त कर्मचारियों में ओमप्रकाश शर्मा निरीक्षक छपरा कचहरी, राजनाथ यादव, (हमाल) छपरा, कन्हैया प्रसाद (एलपीएम) छपरा, राजनाथ (खलासी) छपरा, लाल बहादुर (गैंगमैन) टेक निवास, सीता देवी (कुक) छपरा आदि शामिल हैं. इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक केएन चौबे एवं वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक समापक(कार्मिक) माधो प्रसाद आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन