यूपी बॉर्डर पर शराब के दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किये गये तस्कर मांझी : उत्तर प्रदेश तथा बिहार को जोड़ने वाली जयप्रभा सेतु पर बने उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार व एक मोटरसाइकिल के साथ शराब के दो धंधेबाजों को शनिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान मोटर साइकिल […]
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किये गये तस्कर
मांझी : उत्तर प्रदेश तथा बिहार को जोड़ने वाली जयप्रभा सेतु पर बने उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार व एक मोटरसाइकिल के साथ शराब के दो धंधेबाजों को शनिवार की रात को गिरफ्तार कर लिया.
हालांकि इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार शराब के धंधेबाज पुलिस को देख कर अपनी गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. गिरफ्तार दोनों धंधेबाज जिले के मशरख थाना क्षेत्र के मशरख तख्त निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र अभय कुमार तथा मशरख राय घाट निवासी विपिन बिहारी सिंह का पुत्र विकास सिंह बताये जाते है. थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रात में उत्तर प्रदेश से शराब का सेवन कर तथा शराब लेकर कुछ लोग बिहार आ रहे हैं.
इसी सूचना के आधार पर वाहन जांच शुरू किया गया. जांच के दौरान शराब के साथ दोनों लोगों को पकड़ा गया. हालांकि मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति पुलिस को देख कर गाड़ी छोड़कर भाग गये. दोनों गाड़ी से पांच लीटर शराब बरामद किया गया. इस मामले में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और दोनों को जेल भेज दिया गया. चेकिंग अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक खुद कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




