कपड़ा धोने जा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी

छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दिन दहाड़े एक सात साल की अबोध बच्ची के साथ गुरुवार को हुई दुष्कर्म की घटना ने मानवता एक बार फिर कलंकित हुआ है. घटना उस समय हुई जब दिन के करीब दस बजे दो तीन बच्चियां कपड़े धोने पोखरा में जा रही थी. उसी समय […]
छपरा(सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में दिन दहाड़े एक सात साल की अबोध बच्ची के साथ गुरुवार को हुई दुष्कर्म की घटना ने मानवता एक बार फिर कलंकित हुआ है. घटना उस समय हुई जब दिन के करीब दस बजे दो तीन बच्चियां कपड़े धोने पोखरा में जा रही थी. उसी समय एक युवक ने बच्चियों को पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दिया.
विरोध करने पर एक बच्ची को उठाकर पानी में फेंक दिया. एक दूसरी बच्ची भी भाग गयी. तीसरी बच्ची को हवसी युवक ने पकड़ लिया और बगल में दीवार के पास ले जा कर दुष्कर्म किया जिससे बच्ची बेहोश हो गयी. वहां से भागने वाली बच्चियों ने घर जाकर घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन पहुंचे, तब तक दुष्कर्म करने वाला युवक फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




