गेहूं की दवनी के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

डोरीगंज (छपरा) : गेहूं की दवनी से उड़ रहे डस्ट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जख्मी लोगो को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव का […]
डोरीगंज (छपरा) : गेहूं की दवनी से उड़ रहे डस्ट को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक जख्मी लोगो को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मामला डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी अड्डा गांव का है. प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरी अड्डा निवासी राजेश सिंह गेहूं की दवनी करा रहे थे, जिससे उड़ रहे डस्ट से परेशान गांव के नवीन सिंह के द्वारा थ्रेसर का मुंह घर की दिशा से दूसरी तरफ मोड़ दवनी कराने की नसीहत दी गयी.
जिसके दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. मामला अचानक हिंसात्मक रुख अख्तियार कर लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे से लैस एक दूसरे के विरुद्ध आपस में भिड़ गये. जिस घटना में प्रथम पक्ष से नवीन सिंह तथा दूसरे पक्ष से राजेश सिंह व उनका भतीजा कुंदन सिंह जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानी़य लोगों की मदद से छपरा सदर पहुंचाया. जिनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जिसमें प्रथम पक्ष नवीन सिंह के द्वारा पांच तथा द्वितीय पक्ष राजेश सिंह के द्वारा छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने द्वितीय पक्ष से नामजद एक अभियुक्त चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि इस मामले मे नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




