जंकशन के रेल कर्मियों को मिलेगा नया आवास

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर कार्यरत रेल कर्मियों को अब नये आवास की सुविधा मिलेगी. पहले चरण में 40 नये आवास बन कर तैयार हो गया है. चरणबद्ध तरीके से 500 नये आवास का निर्माण कराया जायेगा. दूसरे चरण का कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है. परित्यक्त घोषित आवासो को […]
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर कार्यरत रेल कर्मियों को अब नये आवास की सुविधा मिलेगी. पहले चरण में 40 नये आवास बन कर तैयार हो गया है. चरणबद्ध तरीके से 500 नये आवास का निर्माण कराया जायेगा. दूसरे चरण का कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है. परित्यक्त घोषित आवासो को खाली करा कर तोड़ने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. करीब पचास वर्ष बाद छपरा जंक्शन पर रेल कर्मियों के लिए बड़े पैमाने पर नये आवासों का निर्माण कार्य शुरू किया गया. पहले चरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और ठेकेदार ने 24 आवास रेलवे को हस्तगत करा दिया है और 16 नये आवास चार पांच दिनों में सौंप दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




