मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Published at :20 Apr 2017 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
मौत से परिजनों में मचा कोहराम

अमनौर : मंगलवार की देर शाम आमने-सामने बाइक की टक्कर में अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर जान गांव निवासी बलिराम राम का 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के घर चीख पुकार की आवाज से माहौल गमगीन है. जहां मृतक की मां राधिका देवी बेटे […]

विज्ञापन

अमनौर : मंगलवार की देर शाम आमने-सामने बाइक की टक्कर में अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर जान गांव निवासी बलिराम राम का 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के घर चीख पुकार की आवाज से माहौल गमगीन है. जहां मृतक की मां राधिका देवी बेटे को याद करते हुए बार बार बेहोश होकर जमीन पर गिर जा रही है.

वहीं बहन ज्योति, सोनी का भी रो रो कर बुरा हाल है. मालूम हो कि मंगलवार की देर शाम को अमनौर- तरैया मुख्य मार्ग उच्च विद्यालय अमनौर के पास दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. जिसकी सूचना के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को इलाज हेतु स्थानीय पीएचसी ले गयी.
जहां इलाज के दौरान नयागांव थानाक्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी शोभनाथ सिंह 50 वर्षीय तथा अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर जान गांव निवासी बलिराम राम का 20 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार की मौत हो गयी. की मौत हो गयी. वहीं अमनौर जान गांव निवासी प्रवेश राय का पुत्र मिथलेश कुमार राय का इलाज चल रहा है. मृतक शोभनाथ सिंह रेल पुलिस के जवान थे. जो तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी अमर सिंह के यहां एक शादी समारोह में आये थे तथा वे बरात में बाइक से जा रहे थे कि उक्त सड़क के पास घटना घटित हुई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन