फेंकी गयी आठ कार्टन अंगरेजी शराब बरामद

Published at :19 Apr 2017 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
फेंकी गयी आठ कार्टन अंगरेजी शराब बरामद

डोरीगंज(छपरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव में बीती रात डोरीगंज पुलिस के द्वारा हुई छापेमारी के दौरान एक घर के पिछवाड़े फेंके गये रॉयल स्टैग के आठ कार्टन अंगरेजी शराब बरामद की गयी. पुलिस के मुताबिक गांव में पुलिस के पहुंचने की भनक धंधेबाजों को लग चुकी थी, इस लिए आनन-फानन में घर […]

विज्ञापन

डोरीगंज(छपरा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव में बीती रात डोरीगंज पुलिस के द्वारा हुई छापेमारी के दौरान एक घर के पिछवाड़े फेंके गये रॉयल स्टैग के आठ कार्टन अंगरेजी शराब बरामद की गयी.

पुलिस के मुताबिक गांव में पुलिस के पहुंचने की भनक धंधेबाजों को लग चुकी थी, इस लिए आनन-फानन में घर से शराब निकाल कर पिछवाड़े में फेंक दी. आठ बड़े कार्टन में साढ़े सात सौ एमएल रॉयल स्टैग कंपनी की 96 बोतल शराब थी. पुलिस के अनुसार इस संबंध में गांव निवासी शीला सिंह के पुत्र अमित उर्फ छोटू सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जो पुलिस को चकमा दे कर भाग निकला.

पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन