पहले खाते से उड़ाये दो लाख, अब दे रहे जान मारने की धमकी

छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक खाता धारक को काल करके साइबर फ्राड करने वालों ने पहले दो लाख रुपये उड़ा लिये. अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है और पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे […]
छपरा (सारण) : जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक खाता धारक को काल करके साइबर फ्राड करने वालों ने पहले दो लाख रुपये उड़ा लिये. अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है और पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है,
जिससे महिला व उसके परिजन भी दहशत में हैं. बताया जाता है कि बहुआरा गांव की महिला सीमा देवी को साइबर फ्राड करने वालों ने काल किया और और उससे एटीएम का 16 अंकों का नंबर पूछा और खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिये. जिले में इन दिनों साइबर फ्राड करने वालों की सक्रियता बढ़ गयी है और पुलिस इस मामले में लापरवाह बनी हुई है.
सीमा देवी को साइबर फ्राड करने वालों ने काल कर एटीएम अपडेट करने के लिए एटीएम का 16 डिजिट का नंबर पूछ कर दो लाख रुपये उड़ा लिये. मढ़ौरा थाना में सीमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है लेकिन एक सप्ताह बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. दूसरी ओर साइबर फ्राड करने वालों ने महिला को जान से मारने की धमकी देना भी शुरू कर दिया है
इस वजह से पीड़ित महिला और उसके परिजन भी दहशत में हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




