व्यवसायी के घर में घुस की मारपीट

Published at :18 Apr 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के घर में घुस की मारपीट

छपरा (कोर्ट) : दरवाजे पर बह रहे नाली की पानी के विवाद को लेकर एक व्यवसायी के घर में घुस मारपीट करते हुए नकदी व आभूषण लूट लेने तथा हजारों की संपत्ति नष्ट कर देने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के सकड्डी निवासी मनोज […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : दरवाजे पर बह रहे नाली की पानी के विवाद को लेकर एक व्यवसायी के घर में घुस मारपीट करते हुए नकदी व आभूषण लूट लेने तथा हजारों की संपत्ति नष्ट कर देने से संबंधित एक मामला सीजेएम न्यायालय में दर्ज कराया गया है. उक्त मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के सकड्डी निवासी मनोज महतो ने दर्ज कराते हुए अपने पड़ोसी अशोक महतो समेत अन्य को अभियुक्त बनाया है. आरोप में कहा है कि अभियुक्त आधा दर्जन अपराधियों के साथ उसके दरवाजे पर आये और फायरिंग करने लगे जिसके डर से वह घर में छुप गया तो घर में घुस उसे बुरी तरह पीटा और अटैची में रखे ढाई लाख के आभूषण व 22 हजार नकदी लूट लिये तथा हजारों रुपये मूल्य के सामान को नष्ट कर फायरिंग करते हुए चले गये. सीजेएम ने इस मामले को कार्रवाई के लिए एसीजेएम नवम संजय प्रिय के न्यायालय में भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन