रेलमंत्री दिल्ली से छपरा- थावे रेलखंड का करेंगे उद्घाटन

छपरा (सारण) : रेलमंत्री सुरेश प्रभु को सोमवार को पटना होते हुए छपरा कहचरी स्टेशन पहुंचा था, लेकिन रेलमंत्री के छपरा आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है. अब रेलमंत्री दिल्ली से ही मशरक-थावे रेलखंड पर सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही छपरा कहचरी स्टेशन पर […]
छपरा (सारण) : रेलमंत्री सुरेश प्रभु को सोमवार को पटना होते हुए छपरा कहचरी स्टेशन पहुंचा था, लेकिन रेलमंत्री के छपरा आने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है. अब रेलमंत्री दिल्ली से ही मशरक-थावे रेलखंड पर सवारी गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही छपरा कहचरी स्टेशन पर आरओबी, वाई-फाई सेवा, इंटीग्रेटेड सिक्यूरिटी सिस्टम का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही छपरा स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वारा का शिलान्यास भी करेंगे.
इसके साथ ही समस्तीपुर-दरभंगा डबल रेलवे लाइन का उद्घाटन और पलामू रेलखंड पर तीसरे रेलवे लाइन का शिलान्यास करेंगे. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ अरविंद कुमार रजक ने बताया कि रेलमंत्री के कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया है, लेकिन कार्यक्रम निर्धारित समय पर ही होगा. छपरा कहचरी स्टेशन पर स्थानीय रेल अधिकारी उपस्थित रहेगी, जबिक पूमरे के जीएम हाजीपुर में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. अचानक रेल मंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिये जानें से रेलवे प्रशासन की मेहनत पर पानी फिर गया है.
इसके पहले 31 मार्च को यह कार्यक्रम होना था. 31 मार्च को थावे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में सांसद जनक राम ट्रेन परिचालन शुरू करने वाले थे और रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु कांफ्रेंस हाल से विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से मशरक थावे रेलखंड को राष्ट्र को समर्पित करने वाले थे. 31 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया. दुबारा 17 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को भी स्थगित करने का कारण अपरिहार्य बताया गया है. बहरहाल कार्यक्रम स्थगित करने का कारण, चाहे जो भी हो, फिलहाल छपरा-थावे रेलखंड के अामान परिवर्तित बड़ी रेल लाइन के पूरी तरह तैयार हो जाने के बावजूद ट्रेन परिचालन शुरू करने का मामला अधर में लटक गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




