नौ स्वतंत्रता सेनानी होंगे सम्मानित

छपरा (सदर) : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह को लेकर 17 अप्रैल को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सारण के नौ स्वतंत्रता सेनानी जिला प्रशासन के देख-रेख में पटना के लिए रवाना हुए. डीएम हरिहर प्रसाद ने एडीएम अरूण कुमार, सदर एसडीओ चेतनारायण […]
छपरा (सदर) : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह को लेकर 17 अप्रैल को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सारण के नौ स्वतंत्रता सेनानी जिला प्रशासन के देख-रेख में पटना के लिए रवाना हुए. डीएम हरिहर प्रसाद ने एडीएम अरूण कुमार, सदर एसडीओ चेतनारायण राय तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में रविवार को बैठक कर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को रवाना किया.
साथ ही उनके साथ पदाधिकारियों की एक टीम भेजते हुए बेहतर यात्रा की शुभकामनाएं दी. डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ चिकित्सकों की टीम तथा एक एंबुलेंस भी भेजा है. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के खाने-पीने आदि की भी व्यवस्था करते हुए एक एंबुलेंस भी टीम भेजा. मालूम हो कि इन स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिजनों को 17 अप्रैल को भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी इन स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




