323 पंचायतों में जायेगी रथयात्रा

8 माह 19 दिन तक जिले के 1292 गांवों में होगा भ्रमण छपरा (सदर) : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर गांव-गांव के लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों से अवगत कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये सुसज्जित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर सारण के डीएम हरिहर प्रसाद […]
8 माह 19 दिन तक जिले के 1292 गांवों में होगा भ्रमण
छपरा (सदर) : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर गांव-गांव के लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेशों से अवगत कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये सुसज्जित प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा कर सारण के डीएम हरिहर प्रसाद ने शनिवार को रवाना किया.
यह रथ 8 माह 19 दिन में जिले के 323 पंचायत के 1292 गांवों एवं शहरी वार्डों में जायेगा. इसके लिए सभी बीडीओ को गांव का रूट निर्धारित करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश डीएम ने दिया है. गांधी जी के संदेशों को पहुंचाने वाला यह रथ पूरी तरह फ्रेब्रिकेटेड जीपीएस युक्त, एलसीडी स्क्रीन समेत टीवी, साउंड सिस्टम समेत जनरेटर सेवा से सुसज्जित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




