17 को आयेंगे प्रभु, देंगे कई सौगातें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु बिहार को एक साथ कई बड़ी सौगात देंगे. रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार छपरा आ रहे रेल मंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. 17 अप्रैल को रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु बिहार को एक साथ कई बड़ी सौगात देंगे. रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार छपरा आ रहे रेल मंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है. इसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. 17 अप्रैल को रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है. रेल मंत्रालय ने कार्यक्रम की तिथि की पुष्टि कर दिया है.
छपरा जंक्शन, छपरा कचहरी तथा छपरा ग्रामीण जंकशन पर एक साथ कई योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया जायेगा और बिहार तथा झारखंड की रेल परियोजना का भी उद्घाटन शिलान्यास रेल मंत्री छपरा कचहरी स्टेशन से करेंगे. जानकारी के मुताबिक रेलमंत्री छपरा- थावे रेलखंड के अमान परिवर्तित बड़ी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. वहीं छपरा- थावे रेलखंड पर मशरक- थावे रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन का भी शुभारंभ होगा . इसके अलावा वह छपरा ग्रामीण जंकशन पर छह लाइन वाले नये स्टेशन व रैक शेड का भी उद्घाटन किया जायेगा. साथ ही छपरा जंकशन पर वाइ फाइ सेवा का शुभारंभ होगा. लोगों को जंकशन पर फ्री वाइ-फाइ सुविधा मिलेगी. वहीं छपरा जंकशन पर इंटीग्रटेड सिक्युरिटी सिस्टम ( सीसीटीवी कैमरा से सुरक्षा) का भी उद्घाटन किया जायेगा.
छपरा जंकशन के उत्तर में द्वितीय प्रवेश निकास द्वार के निर्माण कार्य का शिलान्यास
हाजीपुर – बछवारा रेल खंड के दोहरीकरण निर्माण कार्य का शुभारंभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




