स्कूल बस पलटी, छह घायल

Published at :14 Apr 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल बस पलटी, छह घायल

हादसा. सेमराहां गांव की घटना, चालक फरार पानापुर : थाना क्षेत्र के सेमराहां गांव में गुरुवार की दोपहर एक निजी स्कूल की बस पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मशरक थाने के डुमरसन बाजार डाला साह पब्लिक स्कूल की बस दोपहर एक […]

विज्ञापन

हादसा. सेमराहां गांव की घटना, चालक फरार

पानापुर : थाना क्षेत्र के सेमराहां गांव में गुरुवार की दोपहर एक निजी स्कूल की बस पलट जाने से आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मशरक थाने के डुमरसन बाजार डाला साह पब्लिक स्कूल की बस दोपहर एक बजे विद्यालय के बच्चों को उनके घर पहुंचाने के बाद कुछ बचे हुए बच्चों को उनके घर पहुंचाने जा रही थी. इसी बीच सेमराहां गांव के समीप संकरे रास्ते के कारण बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गयी.
बस पलटने के बाद चारों तरफ बच्चों के चीत्कार से अफरातफरी मच गयी. बस का चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आस- पास के ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े एवं बस का शीशा तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला. इस घटना में रविशेखर कुमार, खुशबु कुमारी, सहित लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये. घायल बच्चों का इलाज विभिन्न निजी चिकित्सालयों में करने के बाद उन्हें घर जाने के लिए मुक्त कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह भी घटना स्थल पर पहुंचे एवं बस को अपने कब्जे में किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन