पल भर में छिन गया लोगों का आशियाना

Published at :12 Apr 2017 3:22 AM (IST)
विज्ञापन
पल भर में छिन गया लोगों का आशियाना

अगलगी. कचरे से निकली चिनगारी ने मचाया तांडव, लाखों की संपत्ति राख चकहन गांव के 34 घर जल कर राख, लाखों रुपये की संपत्ति जली इसुआपुर : तरैया के विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के पैतृक गांव चकहन गांव में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. जिसमें पंचायत की सरपंच लाखपातो देवी समेत तीन दर्जन […]

विज्ञापन

अगलगी. कचरे से निकली चिनगारी ने मचाया तांडव, लाखों की संपत्ति राख

चकहन गांव के 34 घर जल कर राख, लाखों रुपये की संपत्ति जली
इसुआपुर : तरैया के विधायक मुद्रिका प्रसाद राय के पैतृक गांव चकहन गांव में मंगलवार की दोपहर भीषण आग लग गयी. जिसमें पंचायत की सरपंच लाखपातो देवी समेत तीन दर्जन लोगों के घर जल कर राख हो गये. इस प्रलयंकारी आग ने घरों व द्वार पर रखे जीप, टायरगाड़ी, मोटरसाइकिल, साइकिल, बकरी समेत 50 लाख रुपए मूल्य से अधिक की संपत्ति जला कर राख कर दिया. हालांकि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पहुंच कर आग पर काबू पाने की पूरी मशक्कत कर रही थी. इस दौरान फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. जिन लोगों के आशियाने जले हैं
, उनमे मुख्य रूप से स्थानीय सरपंच लाखपातो देवी, दीनानाथ राय, रंगलाल राय, लालबहादुर राय, श्यामबहादुर राय, लक्ष्मण राय, सत्यदेव राय, अंबिका राय, भूलन राय, सतधन राय, सरपंच लाखपातो देवी, राजबल्लम राय, हरेन्द्र साह, सुमन राय, संतोष साह के घर मुख्य रूप से शामिल हैं. रंगलाल राय की लड़की की शादी के लिए घर में रखे कपड़े, सामान व गहने जल कर नष्ट हो गये.
बनियापुर संवाददाता के अनुसार अंचल क्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव में आग लगने से दो घरों में रखे सभी अन्न-वस्त्र, आवश्यक सामग्री सहित हजारों रुपये मूल्य की संपति खाक हो गयी. अगलगी का कारण फुसनुमा घर में दिये का गिरना बताया जाता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक पतासो कुंवर के घर से आग की तेज लपटें निकलने लगी. गांव वालो को जब इसकी जानकारी मिली तबतक लालजी साह का फुसनुमा घर भी आग की चपेट में आ गया.
दरियापुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में पांच कठे खेत मे लगे गेहूं में अचानक आग लग जाने से जल कर नष्ट हो गया. मिली जानकारी अनुसार बेला गांव निवासी मकसूदसन राम का खेत में लगे गेहूं मंगलवार की सुबह आग लग जाने से जलकर स्वाहा हो गया. लेकिन ग्रामीणों के सहयोग के कारण अन्य किसानों के खेत मे लगे फसल को बचाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन