रात में रोशनी से जगमायेंगे चौराहे

Published at :09 Apr 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
रात में रोशनी से जगमायेंगे चौराहे

कवायद. पांच प्रमुख चौकों पर हाइ मास्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू परसा : नगर पंचायत परसा बाजार के स्थापना के सात साल बाद नगर पंचायत के अंतर्गत आनेवाली पांच प्रमुख चौकों पर हाइ मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. लाइट लगाने के लिए लगाये गये खंभे और उसपर लग रहे लोजन […]

विज्ञापन

कवायद. पांच प्रमुख चौकों पर हाइ मास्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू

परसा : नगर पंचायत परसा बाजार के स्थापना के सात साल बाद नगर पंचायत के अंतर्गत आनेवाली पांच प्रमुख चौकों पर हाइ मास्ट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है. लाइट लगाने के लिए लगाये गये खंभे और उसपर लग रहे लोजन बल्ब को देख नगरवासियों और स्थानीय दुकानदारों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा वार्ड पार्षदों की सकारात्मक सोच के बदौलत पहली बार रोशनी के लिए लाखों रुपये की लगत रोशनी की व्यवस्था किया जा रहा है.
और लोगों को रोशनी मिलने की उम्मीद पूरा होगा.
नगरवासियों व दुकानदारों में दौड़ी खुशी की लहर
परसा हाइस्कूल चौक पर लगेंगी लाइट
नगर पंचायत परसा बाजार के पांच स्थानों पर लाइट लगायी जा रही है. जिसमें नगर पंचायत स्थित परसा हाइस्कूल चौक, दरोगा प्रसाद राय चौक, खलीफा चौक, पोझी मस्तीचक मोड़ तथा पोरई गांव स्थित तुला ब्रह्म बाजार में हाइमास्ट लाइट लगाया जा रहा है. लाइट लगाने की प्रक्रिया तेजी से किया जा रहा है.
जल्द ही नगर पंचायत हाइमास्ट लाइट से जगमगा उठेगा. स्थापना काल से पहली बार नगर पंचायत में लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू किया गया है. जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है.
लाखों रुपये की लगत से लग रही है लाइट
नगर पंचायत में लग रही पांच मास्टर लाइट में लाखों रुपये की लगत से लगायी जा रही है. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाल बाबू खलीफा ने बताया कि एक मास्टर लाइट खंभे और लाइट लगाने में लगभग पांच लाख रुपये की लगत है. साथ ही देख-रेख मरम्मति खर्चा अतिरिक्त है. पांच लाइट की लगत खर्च लगभग पैत्तिस लाख होगी.
क्या कहती है नगर पंचायत अध्यक्ष
नगर पंचायत परसा बाजार के प्रमुख पांच बाजार और चौक-चौराहों पर बिजली की रोशनी के कमी के कारण स्थानीय दुकानदार और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. जिसको देखते हुए नगर पंचायत के बोर्ड द्वारा लाइट लगाने का निर्णय लिया गया.
उर्मिला देवी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, परसा बाजार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन