जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म

Published at :28 Feb 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म

छपरा(कोर्ट) : एक युवक द्वारा जान का भय दिखा पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्मकरने तथा इसकी शिकायत करने पर युवक के परिजनों द्वारा मारपीट करने का एक मामला पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है. मांझी थाना क्षेत्र के एक महिला ने इस मामले में अपने पड़ोसी मोहम्मद इशहाक धोबी और उसके परिजनों को […]

विज्ञापन
छपरा(कोर्ट) : एक युवक द्वारा जान का भय दिखा पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्मकरने तथा इसकी शिकायत करने पर युवक के परिजनों द्वारा मारपीट करने का एक मामला पीड़िता ने सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया है.
मांझी थाना क्षेत्र के एक महिला ने इस मामले में अपने पड़ोसी मोहम्मद इशहाक धोबी और उसके परिजनों को अभियुक्त बनायी है. आरोप है कि वह रात्रि में अपने घर में सोयी हुई थी कि इशहाक घर में घुस गया और जान का भय दिखा कर घटना को अंजाम दिया. जब सुबह इसकी शिकायत करने उसके घर गयी, तो उसके परिजनों ने मारपीट कर भगा दिया. सीजेएम ने इस मामले में थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन