विपक्ष ने हिंदुस्तान की महिलाओं के साथ किया धोखा, सम्राट चौधरी बोले- जनता देगी जवाब
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Apr 2026 5:04 PM
CM Samrat Choudhary: महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे नारी शक्ति का अपमान बताया और कहा कि विपक्ष महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है. इस मुद्दे पर एनडीए देशभर में अभियान चलाने की तैयारी में है.
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने पर विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का अपमान है और लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने कहा कि इस मौके पर कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके और समाजवादी पार्टी के नेताओं का रवैया चौंकाने वाला था. इन दलों ने इस विधेयक के पास नहीं होने पर खुशी जताई, जो महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है.
आम महिलाओं के लिए रास्ता बंद किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की सोच यह है कि उनके परिवार की महिलाएं ही आगे बढ़ें, लेकिन गरीब परिवार की महिलाओं को मौका न मिले. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ बड़े नेताओं के परिवार की महिलाएं संसद तक पहुंच जाती हैं, लेकिन आम महिलाओं के लिए रास्ता बंद किया जाता है.
उन्होंने बताया कि अगर यह विधेयक पास हो जाता तो बिहार जैसे राज्य में बड़ी संख्या में महिलाएं विधानसभा और संसद में पहुंच सकती थीं. अभी बिहार विधानसभा में महिलाओं की संख्या काफी कम है, लेकिन यह विधेयक स्थिति बदल सकता था.
पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर क्या बोले
मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया है. बिहार में पंचायत और नगर निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया. इसका असर यह है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव जीतकर आगे आ रही हैं.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस विधेयक के जरिए संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती थी. अगर यह लागू हो जाता, तो संसद में महिलाओं की संख्या काफी बढ़ जाती और उन्हें नेतृत्व का बड़ा मौका मिलता.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
देशभर में चलाया जायेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश में आरक्षण को लेकर भाजपा ने हमेशा समर्थन किया है, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों का रुख साफ नहीं रहा. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी कई मौकों पर इन दलों ने आरक्षण के मुद्दे पर सही कदम नहीं उठाया.
उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ हुए इस अन्याय के खिलाफ एनडीए देशभर में अभियान चलाएगा. जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाया जाएगा और विपक्ष से जवाब मांगा जाएगा.
इसे भी पढ़ें: पताही हवाई अड्डे पर एक-दो हफ्ते में शुरू होगा काम, छोटे विमानों से शुरू होगी सेवा, टेंडर फाइनल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










