बाइक चुराता एक गिरफ्तार, प्राथमिकी

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मालखाना चौक के पास बाइक की चोरी करते हुए एक चोर को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया सतुआ गांव के चंदन कुमार है. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी […]
छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मालखाना चौक के पास बाइक की चोरी करते हुए एक चोर को पुलिस ने रविवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया सतुआ गांव के चंदन कुमार है. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
गिरफ्तार चोर का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. वहीं पुलिस चोर से लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस उम्मीद जता रही है कि गिरफ्तार युवक से वाहन चोर के और मामलों के खुलासे हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




