आटा चक्की संचालक को चाकू मार किया घायल

बनियापुर : मामूली विवाद को लेकर आक्रोशित पड़ोसी गांव के युवकों ने आटा चक्की संचालक को चाकू मार जख्मी करने के बाद आटा चक्की में तोड़-फोड़ कर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये निकाल चलते बने. मामला थाना क्षेत्र के कराह गढ़देवी मोड़ की है. घटना से पीड़ित इब्राहीमपुर निवासी चंद्रकेत सिंह ने स्थानीय थाने […]
बनियापुर : मामूली विवाद को लेकर आक्रोशित पड़ोसी गांव के युवकों ने आटा चक्की संचालक को चाकू मार जख्मी करने के बाद आटा चक्की में तोड़-फोड़ कर गल्ले में रखे पांच हजार रुपये निकाल चलते बने. मामला थाना क्षेत्र के कराह गढ़देवी मोड़ की है. घटना से पीड़ित इब्राहीमपुर निवासी चंद्रकेत सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया कि वे अपने आटा चक्की पर बैठे थे तभी पड़ोसी गांव हरपुर गौशाला टोला के रोहित सिंह, आकाश कुमार सिंह, प्रकाश सिंह चार अज्ञात लोगों के साथ पहुंच साथ में लाये बोरे में रखे समान को तौल करने की बात कही.
बोहनी नहीं होने का हवाला देते हुए जब तौल करने से इनकार किया गया तो सभी नामजद आक्रोशित हो गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर चाकू से प्रहार किया. जो मेरे बाये आंख के पास लगा और मैं जख्मी हो गया. शोरगुल सुन जब आस पड़ोस के लोग आये तो सभी नामजद फरार हो गये जिसके बाद मैं दुकान बंद कर घर चला आया. थोड़ी देर बाद सभी नामजद पुनः दुकान पर पहुंच तोड़-फोड़ करने लगे. सूचना पर जब पहुंचा तो देखा की दुकान का गेट,कुर्सी एवं गल्ला टुटा हुआ है और गल्ले में रखे नकद पांच हजार रुपये गायब है. मुझे देखते ही सभी नामजद मारपीट की धमकी देते हुए फरार हो गये. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की पुलिस अनुसंधान में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




