सड़क हादसे में एक की मौत, सड़क जाम

Published at :09 Dec 2016 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, सड़क जाम

मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर बाजार पर मशरख से छपरा जा रही रामदूत बस ने नरहरपुर चमारी निवासी बुटन राय को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर बस को घटनास्थल से लेकर निकल गया, लेकिन थोड़ी […]

विज्ञापन

मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर बाजार पर मशरख से छपरा जा रही रामदूत बस ने नरहरपुर चमारी निवासी बुटन राय को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर बस को घटनास्थल से लेकर निकल गया, लेकिन थोड़ी देर बाद बस जब नागरा पहुंची की लोग बस रोक ड्राइवर की धुनाई करने लगे. मौका पाते ही बस ड्राइवर भाग निकला.

उसके बाद घटना स्थल पर जुटे सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर गौरा ओपी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंच, लोगो को समझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण अपने जिद पर अड़े रहे. बताते चले की 38 वर्षीय बुटन राय छपरा बस स्टैंड में गाड़ियों पर लोडिंग का करते थे तथा प्रतिदिन शाम को घर आ जाते थे और रोज सुबह बस से काम करने पहुंच जाते थे. आज करीब 7 बजे भी वो प्रतिदिन की तरह काम के लिए छपरा जाने के लिए बस के इन्तजार खड़े थे
कि मशरख से आ रही रामदूत बस को हाथ रोकने का संकेत दे ही रहे थे की तेज रफ्तार से आ रही बस ने रोकने के बजाय उन्हें कुचलते और घसीटते हुए आगे निकल गयी. बस इतनी अनियंत्रित थी कि सड़क किनारे लगे शेड को तोड़ती हुई आगे बढ़ गयी. इस तरह आंखों के सामने घटना होते देख लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े,तबतक उनकी जीवनलीला समाप्त हो चुकी थी.
घटना स्थल पर मढौरा थानाध्यक्ष शशि भूषन चौधरी एवं गौरा ओपी इंचार्ज अरविन्द कुमार सिंह ने समझा बुझाकर जाम हटवाया एवं शव को शव वाहन से पोस्टमॉर्टम के छपरा भेजा गया. गौरा ओपी प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन