चेनपुलिंग रोकने पर रेलवे करेगा पुरस्कृत

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेनों में चेनपुलिंग रोकने में सहयोग करने वाले पंचायत प्रतिनिधि को पुरस्कृत करने की घोषणा की है. जिस पंचायत क्षेत्र में एक माह के अंदर चेनपुलिंग की कोई घटना नहीं होगी, वहां के पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इस योजना […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेनों में चेनपुलिंग रोकने में सहयोग करने वाले पंचायत प्रतिनिधि को पुरस्कृत करने की घोषणा की है. जिस पंचायत क्षेत्र में एक माह के अंदर चेनपुलिंग की कोई घटना नहीं होगी, वहां के पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. इस योजना को छपरा-बलिया,
छपरा-गोरखपुर और छपरा जंकशन -छपरा ग्रामीण जंकशन पर लागू कर दिया गया है. इसकी गणना 6 दिसंबर से की जायेगी. चेनपुलिंग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रेले सुरक्षा बल के मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजा राम ने सभी अधिकारियों को इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. इनाम के रूप में एक हजार रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




