दो युवकों के साथ ठगी

छपरा/तरैया : तरैया बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा में बुधवार को रुपये जाम करने के दौरान एक ग्राहक को कागज का बंडल थमा कर 50 हजार रुपये दो युवकों ने ठग कर फरार हो गये. ठगी के शिकार बने ग्राहक पचभिंडा गांव निवासी रामजी ठाकुर ने बताया कि बैंक परिसर में लाइन में रुपये जाम […]
छपरा/तरैया : तरैया बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा में बुधवार को रुपये जाम करने के दौरान एक ग्राहक को कागज का बंडल थमा कर 50 हजार रुपये दो युवकों ने ठग कर फरार हो गये. ठगी के शिकार बने ग्राहक पचभिंडा गांव निवासी रामजी ठाकुर ने बताया कि बैंक परिसर में लाइन में रुपये जाम करने के लिए लगे थे. इसी दौरान मेरे पीछे लाइन लगे दो युवकों ने कहा कि मेरा एक लाख रुपये रूमाल में है इसे पकड़िये और अपना दीजिए गिन दे. इसी दौरान दोनों युवकों ने रुपये लेकर चंपत हो गये.
ठगों द्वारा रूमाल में एक लाख रुपये पकड़ाया गया उसमे ऊपर में मात्र एक नोट एक हजार का था बाकी कागज का बंडल बंधा हुआ था. इधर बैंक परिसर में यह कोई नयी घटना नहीं है. आये दिन बैंक परिसर में चोर,उच्चकों व ठगों द्वारा भोले भाले ग्राहकों को अपना शिकार बना रहे है. जबकि सुरक्षा व्यवस्था में लगे जवान बैंक परिसर में ड्यूटी पर तैनात रहते है उसके बाद भी आये दिन ऐसी घटनाये घट रही है. 9 नवंबर नोटबंदी के बाद से बैंक परिसर से अब तक 8 बाइक की चोरी हो चुकी है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन द्वारा बैंक परिसर में कितनी सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




