ग्राहकों ने किया बैंक में हंगामा

Published at :10 Nov 2016 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
ग्राहकों ने किया बैंक में हंगामा

छपरा (सारण) : नोट बदलने के विवाद में बैंककर्मी और ग्राहक के बीच हाथा-पाई हो गयी और बैंक में हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना हथुआ मार्केट स्थित आइसीआइसीआई बैंक शाखा में गुरूवार को हुई. स्थिति अनियंत्रित होते देख बैंककर्मियों ने बैंक शाखा के मुख्य गेट का शटर बंद कर दिया और नगर थाना […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : नोट बदलने के विवाद में बैंककर्मी और ग्राहक के बीच हाथा-पाई हो गयी और बैंक में हंगामा की स्थिति उत्पन्न हो गयी. घटना हथुआ मार्केट स्थित आइसीआइसीआई बैंक शाखा में गुरूवार को हुई. स्थिति अनियंत्रित होते देख बैंककर्मियों ने बैंक शाखा के मुख्य गेट का शटर बंद कर दिया और नगर थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी.

नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया. इसके पहले मौना चौक स्थित बैंक ऑफ कामर्स में हंगामा के कारण काफी देर तक काम काज ठप रहा. बाद में वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले कां शांत कराया. बैंक ऑफ कामर्स की शाखा में दोपहर के समय हंगामा हुआ. इसके पहले भगवन बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक स्थित एसबीआई की आरसीसी शाखा में बैंक खुलने के पहले ही लाइन लगने को लेकर विवाद हो गया और नोट बदलने पहुंचे लोग हंगामा करने लगे.

सूचना पाकर भगवान बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. बैंकों में अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए जिले के सभी थाने की पुलिस सतर्क रही और चौकसी बरतती रही. सहायक पुलिस अधीक्षक मनीष और अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार ने भी विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा जांच की. एएसपी ने बताया कि सभी पुलिस निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को लगातार चौकसी बरतन और बैंकों की सुरक्षा जांच करने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन