दुकान से मोबाइल समेत नकद की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

भेल्दी(अमनौर) : थाना क्षेत्र के बांसडीह बाजार स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सीमेंट का करकट हटा पांच नया मोबाइल व दुकान में रखे कुछ पुराने मोबाइल समेत नकदी की चोरी चोरों ने कर ली. इस संबंध में दुकानदार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुही निवासी दुलार सिंह का पुत्र राजकिशोर सिंह […]
विज्ञापन
भेल्दी(अमनौर) : थाना क्षेत्र के बांसडीह बाजार स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने सीमेंट का करकट हटा पांच नया मोबाइल व दुकान में रखे कुछ पुराने मोबाइल समेत नकदी की चोरी चोरों ने कर ली. इस संबंध में दुकानदार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुही निवासी दुलार सिंह का पुत्र राजकिशोर सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद करके चला गया.
रविवार की सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा की दुकान से दुकान के ऊपर से करकट हटा चोरों ने दुकान में रखे कीमती सामान गायब कर दिया था. दुकानदार द्वारा इसकी सूचना भेल्दी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर को दी गयी. समाचार लिखे जाने तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




