छठव्रती महिला की मढ़ौरा में हुई मौत

Published at :08 Nov 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
छठव्रती महिला की मढ़ौरा में हुई मौत

मढौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के अगहरा गांव मे बीती रात एक छठव्रती महिला की अचानक मृत्यु हो गयी. बताया जाता है कि गोवर्धन साह की 58 वर्षीय पत्नी शांति देवी लोक आस्था के चतुर्दिवसिय छठ पर्व को कर रही थी. नहाय खाय ,खरना एवं अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पहली अर्घ दे चुकी थी. रात्रि […]

विज्ञापन
मढौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के अगहरा गांव मे बीती रात एक छठव्रती महिला की अचानक मृत्यु हो गयी. बताया जाता है कि गोवर्धन साह की 58 वर्षीय पत्नी शांति देवी लोक आस्था के चतुर्दिवसिय छठ पर्व को कर रही थी. नहाय खाय ,खरना एवं अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पहली अर्घ दे चुकी थी. रात्रि में कोशी भरने काम भी संपन्न हो चुका था. घर के सभी सदस्य खाना खा के सोने चले गये. कुछ घंटे के बाद जब अन्य सदस्य देखे तो पता चला की इनकी मृत्यु हो गयी.
एकाएक मृत्यु से घर में त्योहार के माहौल को गमगीन हो गया. मृतक को कबीर अंत्येष्टि के अंतर्गत स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश राय ने आर्थिक मदद की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन