सूर्य आराधना के लिए सज कर तैयार हैं घाट आस्था. घाटों पर अस्थायी पुल का हुआ निर्माण

Published at :06 Nov 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्य आराधना के लिए सज कर तैयार हैं घाट आस्था. घाटों पर अस्थायी पुल का हुआ निर्माण

छपरा : लोकआस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. विभिन्न तालाबों तथा नदी घाटों पर पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई एवं लाइटिंग इत्यादि बेहतर व्यवस्था की गयी है. छपरा शहर के सोनारपट्टी घाट, दहियांवा घाट, सीढ़ी घाट, नेवाजी टोला घाट, कटरा, रतनपुरा घाट, धर्मनाथ मंदिर घाट, बुट्टी […]

विज्ञापन

छपरा : लोकआस्था का महापर्व छठ को लेकर जिले में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. विभिन्न तालाबों तथा नदी घाटों पर पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई एवं लाइटिंग इत्यादि बेहतर व्यवस्था की गयी है. छपरा शहर के सोनारपट्टी घाट, दहियांवा घाट, सीढ़ी घाट, नेवाजी टोला घाट, कटरा, रतनपुरा घाट, धर्मनाथ मंदिर घाट, बुट्टी मोड़ घाट, राजेन्द्र सरोवर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा छठ व्रतियों द्वारा अर्घ्य दान करने के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं.

लाइटिंग से जगमगायें घाट : छठ पूजा को लेकर प्रायः सभी घाटों पर लाइटिंग के विशेष इंतजाम किये गये हैं. नदी एवं तालाबों तक जाने वाले रास्तों के दोनों तरफ ट्यूबलाइट्स लगाये गये हैं. वहीं नदी किनारे रोशनी के लिए आकर्षक बल्ब से घाटों को सजाया गया है. कई पूजा समितियों ने घाट पर म्यूजिक सिस्टम लगाकर लोगों के मनोरंजन का भी भरपूर इंतजाम किया है.
चकाचक हुए नदी घाट : छठ पूजा में सभी घाटों पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. इस बार अधिकतर घाटों पर आमजन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की गयी है. हालांकि कुछ घाटों पर सफाई को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली पर अधिकतर घाट पर इस बार पूजा योग्य बनाया गया है.
घाटों पर हुआ अस्थाई सड़क का निर्माण : छपरा के विभिन्न घाटों पर आवागमन को सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं छठ पूजा समितियों द्वारा अस्थाई सड़क का निर्माण कराया गया है. धर्मनाथ मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, दहियांवां, सोनारपट्टी तथा सीढ़ी घाट तक छठ व्रतियों तथा श्रद्धालुओं के जाने हेतु मिट्टी काट कर रास्ता बनाया जा गया है.
दहियांवा घाट पर बना चचरी का पुल : छठ घाट तक लोग आसानी से पहुंच सके इसके लिए रास्ते के साथ-साथ चचरी पूल का भी निर्माण किया गया है. चूंकि कुछ घाटों तक पहुंचने के पहले ही नदी के पानी की छोटी धारा बह रही है, ऐसे में व्रतियों को घाट तक पहुँचने में कोई समस्या न हो इसके लिए जयरामदास का मठिया(दहियांवा, सोनारपट्टी) घाट पर आम लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से आस्थाई चचरी के पूल का निर्माण कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन