सीवान काराधीक्षक पर शो कॉज

छपरा (कोर्ट) : डकैती मामले के 10 अभियुक्तों को मंडल कारा सीवान से छपरा कोर्ट में उपस्थित नहीं कराने को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सीवान काराधीक्षक पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने मंडल कारा सीवान में बंद दस अपराधियों मो अंसारी, मो जुबैर, मो लुकमान अंसारी, मो जुबैर, मो […]
छपरा (कोर्ट) : डकैती मामले के 10 अभियुक्तों को मंडल कारा सीवान से छपरा कोर्ट में उपस्थित नहीं कराने को लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सीवान काराधीक्षक पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है. सीजेएम राधेश्याम शुक्ला ने मंडल कारा सीवान में बंद दस अपराधियों मो अंसारी, मो जुबैर, मो लुकमान अंसारी, मो जुबैर, मो इमरान, मो सद्दाम, मो हारूल, मो उमर, मो इमादुल और बादल खान के नगर थाना सीवान में हुए एक डकैती कांड संख्या 30/16 में कारा में बंद है को छपरा कारा में उपस्थित कराने को लेकर 8 मार्च 2016 को प्रोडक्शन वारंट निर्गत किया था.
इसके उपरांत काराधीक्षक को पत्र भी भेजा गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीजेएम ने कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है कि किन परिस्थितियों में कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया. बताते चले कि छपरा पुलिस ने उपरोक्त अपराधियों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर टाड़ी में 5 जनवरी 2016 को एक ठेकेदार के घर हुई भीषण डकैती मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 9 /16 में अभियुक्त बनाया है.
तथा पूछताछ हेतु रिमांड पर लेना चाह रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




