बसंत कॉलेज में घुसा बाढ़ का पानी, पठन-पाठन ठप

Published at :17 Aug 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
बसंत कॉलेज में घुसा बाढ़ का पानी, पठन-पाठन ठप

गड़खा: बसंत महाविद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी घुसने से पठन-पाठन ठप हो गया है. कॉलेज परिसर में चारों तरफ तीन से चार फुट तक पानी भरा हुआ है. प्रत्येक दिन पानी की बढ़ोतरी होने से कॉलेज भवन में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है. दो-चार रोज और पानी बढ़ा तो भवन में पानी […]

विज्ञापन
गड़खा: बसंत महाविद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी घुसने से पठन-पाठन ठप हो गया है. कॉलेज परिसर में चारों तरफ तीन से चार फुट तक पानी भरा हुआ है. प्रत्येक दिन पानी की बढ़ोतरी होने से कॉलेज भवन में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है. दो-चार रोज और पानी बढ़ा तो भवन में पानी घुस जायेगा. इससे लाखों का नुकसान हो सकता है. कॉलेज के शिक्षक व अन्य कर्मी कमर भर पानी पानी से होकर कॉलेज जाने को मजबूर हैं. कॉलेज में 1500 सौ छात्र-छात्राएं नामांकित हैं.
सैकड़ों छात्र-छात्राएं पानी के कारण पढ़ने नहीं आ रहे हैं. वही प्रखंड के कई गांवों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है. बसंत, कुदर बाधा, सलहां, विशंभरपुर, मुड़ा सहित कइ गांवों की सैकड़ों बीघे में लगी फसल डूब गयी है.
प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज के चारों तरफ पानी भर गया है. इससे पठन-पाठन ठप है. पानी बढ़ता रहा तो महाविद्यालय को बंद करना पड़ेगा या कर्मियों को सड़क पर बैठना पड़ेगा. भवन में पानी प्रवेश करने पर कॉलेज का काफी नुकसान हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन