हजारीबाग: खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 

Updated:
विज्ञापन
hazaribagh accident

बरकट्ठा एक्सीडेंट

Hazaribagh News: हजारीबाग में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले 52 वर्षीय शिक्षक चंद्रशेखर आजाद की बरकट्ठा में सड़क हादसे में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बरकट्ठा से रेयाज खान की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा से दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सक्रेज के पास जीटी रोड़ पर हुई सड़क दुघर्टना में बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. 

सुबह-सुबह हुआ हादसा 

घटना शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे के करीब की है. मिली जानकारी के अनुसार, मोटर साइकिल पर सवार व्यक्ति को सरिया लदा ट्रेलर गाड़ी ने अपने चपेट में ले लिया. 

बेटी की शादी की तैयारी के बीच हादसा 

हादसे में बाइक सवार ग्राम गयपहाड़ी निवासी चंद्रशेखर आजाद (52 वर्ष) पिता गुलो महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक चन्द्रशेखर आजाद अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे. इसी बीच यह हादसा हुआ. दुर्घटना स्थल पर मोटर साइकिल के डिक्की में रखे शादी का निमंत्रण कार्ड पड़ा मिला है. जिसमें मृतक की बेटी लक्ष्मी कुमारी की शादी 7 मई को तय थी. 

ग्रामीणों ने ट्रेलर को पकड़ा 

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर गाड़ी को पकड़कर बरकट्ठा थाना पुलिस को सौंप दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

खुशी का माहौल मातम में बदला 

मामले की सूचना मिलने पर शादी का माहौल गम में बदल गया. वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक चंद्रशेखर आजाद सरकारी शिक्षक थे जिनकी पोस्टिंग गौरिया करमा बरही के एक स्कूल में थी.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola