बरकट्ठा की बेटी बनी डॉक्टर, मेडिकल इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की

Author Reyej|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

डॉ माधवी मेहता| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा की होनहार बेटी डॉ. माधवी मेहता ने पांडीचेरी से मेडिकल इंटर्नशिप पूरी कर ली है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चेचकप्पी की होनहार बेटी एवं जीएसटी अधीक्षक राजकुमार मेहता की बड़ी पुत्री डॉ माधवी मेहता ने पांडीचेरी से मेडिकल इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की. अब वह एक चिकित्सक (डॉक्टर) के रूप में समाज और देश की सेवा करने के लिए पूरी तरह से पात्र हो गई हैं. डॉ माधवी मेहता ने वर्ष 2020 की नीट यूजी परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक हासिल कर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान जिपमेर पांडीचेरी में प्रवेश प्राप्त किया था. कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ मेडिकल इंटर्नशिप भी पूरी कर ली. माधवी की इस उपलब्धि से गांव समेत पूरे बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola