बरकट्ठा में दुर्गा पूजा समिति का गठन, अध्यक्ष सूरज मोदी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा दुर्गा मंदिर में पूजा समिति का गठन संपन्न हुआ. सुरेश राम अध्यक्ष बने. इस वर्ष भव्य पंडाल और लाउडस्पीकर लगाने की योजना है.

विज्ञापन

बरकट्ठा. बरकट्ठा दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गापूजा मनाने व कमेटी गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता जीबलाल साव ने की. संचालन पूर्व मुखिया बसंत साव ने किया. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय कि समीक्षा की गई.

विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से शोभा समिति का अध्यक्ष सूरज मोदी, सचिव महेश मंडल, कोषाध्यक्ष दर्शन सोनी एवं उपाध्यक्ष सुरेश यादव काे बनाया गया. पूजा समिति का अध्यक्ष सुरेश राम, उपाध्यक्ष जीबलाल साव, सचिव बालकी यादव, कोषाध्यक्ष महादेव नायक एवं शंकर लाल को मनोनीत किया गया.

शोभा समिति अध्यक्ष सूरज मोदी ने कहा इस बार भव्य पूजा पंडाल, लाइटिंग एवं पूरे बरकट्ठा में लाउडस्पीकर लगाया जायेगा. बैठक में विजय यादव, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, इद्रजीत प्रसाद, उमेश यादव, अरुण मोदी, त्रिवेणी यादव, दिलीप दास, बलदेव यादव, इंद्रदेव मोदी, विश्वनाथ दास, परमेश्वर नायक, महादेव यादव, संजय नायक, चंदन मोदी, सुमन गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, युवराज गुप्ता, रवि गुप्ता, राज गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola