यूसीईटी में इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, 21 दिनों तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ. छात्रों को मिली खास प्रेरणा.
हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 21 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीवीसी हजारीबाग के सीनियर जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) सह एचओपी आरएस शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल अवधारणाओं को समझना नहीं, बल्कि उनका उपयोग वास्तविक समस्याओं के समाधान में करना है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, अच्छी आदतों और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी.
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया गया. यूसीईटी निदेशक डॉ आशीष कुमार साहा ने संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी दी. कुलसचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को नो रैगिंग की प्रतिबद्धता से अवगत कराया. परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज कुमार मांझी ने परीक्षा व्यवस्था की जानकारी दी.
पीएम-उषा के नोडल अधिकारी डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को मौलिकता बनाये रखने का संदेश दिया. विभागाध्यक्षों व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और संस्थान की गतिविधियों से परिचित कराया. प्रभारी राम नारायण भगत ने 21 दिनों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए