जीटी रोड पर भारी वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, 18 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरही के पास जीटी रोड पर 18 वर्षीय माइकल कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. कोलकाता से घर लौटे युवक की जान चली गई. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल.

विज्ञापन

बरही. जीटी रोड पर महुगढ़ा के पास मंगलवार को बाइक सवार युवक को भारी वाहन ने चपेट में ले लिया. इसमें बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई. उसकी पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी शिवशंकर साव के पुत्र माइकल कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई.

विज्ञापन

घटना में बाईक चला रहे युवक को मामूली चोट लगी. जिसका इलाज बरही अनुमण्डलीय अस्पताल में किया गया. जानकारी के अनुसार मृतक माइकल कुमार कोलकाता में मजदूरी करता था. वह मंगलवार को अहले सुबह कोलकाता से गांव आया था. एक मित्र से मिलने बाइक से जा रहा था. इसी बीच दुर्घटना हो गई.

मृतक घर का अकेला कमाउ युवक था. पिता मजदूरी करता है. मां घरेलू काम करती है. तीन बहन में एकलौता भाई था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी शोक में है. बरही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola