लोगों के जगने से पहले मुबारक को लेकर चली गयी पुलिस

Published at :15 Aug 2016 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों के जगने से पहले मुबारक को लेकर चली गयी पुलिस

छपरा (कोर्ट) : लगभग एक दशक में शायद पहली बार हुआ कि किसी अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और अहले सुबह उसे न्यायिक पदाधिकारी के आवास पर पेश कर आनन-फानन में केंद्रीय कारा भेज दिया गया. आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में अभियुक्त मो. मुबारक […]

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट) : लगभग एक दशक में शायद पहली बार हुआ कि किसी अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी और अहले सुबह उसे न्यायिक पदाधिकारी के आवास पर पेश कर आनन-फानन में केंद्रीय कारा भेज दिया गया. आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में अभियुक्त मो. मुबारक की पेशी के लिए सारण पुलिस रतजगा करती रही. शनिवार की शाम से ही नगर थाना में पुलिस के वरीय अधिकारी जूट गये थे.

तीन दिनों से पेशी की चर्चा : मुबारक द्वारा 10 अगस्त को महाराष्ट्र के कल्याण थाना में सरेंडर करने की जानकारी तथा सारण पुलिस द्वारा उसे छपरा लाये जाने की सूचना पर कोई हवाई जहाज से लाने का तो कोई निजी वाहन तो नहीं कई लोग रेल गाड़ी से मुबारक को लाये जाने का कयास लगा रहे थे.
अब तक चार की भेजा गया जेल : वीडियो वायरल मामले में अब तक मुख्य अभियुक्त मुबारक समेत चार को जेल भेजा जा चुका है. 5 अगस्त को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्त परसा थाना क्षेत्र के बलहा बलिगांव निवासी मुस्तफा मियां और मो. सइम को 7 अगस्त को गिरफ्तार किया तथा 8 अगस्त को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया. वहीं प्राथमिकी अभियुक्त परसा थाना क्षेत्र के मारड़ टोला मझवलिया निवासी आशुतोष राय ने 11 अगस्त को परसा थाना के समक्ष आत्मसमर्पण किया, जिसे पुलिस ने 12 अगस्त को कोर्ट में पेश किया. उसे 20 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया. वहीं पुलिस ने मुबारक को 14 अगस्त को प्रस्तुत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन