परसा में अष्टयाम के लिए निकाली गयी कलशयात्रा कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु.

इसुआपुर : आजाद चौक परसा बाजार पर सोमवार से शुरू होने वाले अखंड अष्टयाम के लिए रविवार को कलशयात्रा निकाली गयी. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़े व गाजे-बाजे के साथ लगभग 10 किलोमीटर घुमते हुए गंडार छपियां स्थित डबरा नदी से जल भरी की तथा माथे पर कलश लिए यज्ञ स्थल पहुंची़ यजमान के […]
इसुआपुर : आजाद चौक परसा बाजार पर सोमवार से शुरू होने वाले अखंड अष्टयाम के लिए रविवार को कलशयात्रा निकाली गयी. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़े व गाजे-बाजे के साथ लगभग 10 किलोमीटर घुमते हुए गंडार छपियां स्थित डबरा नदी से जल भरी की तथा माथे पर कलश लिए यज्ञ स्थल पहुंची़ यजमान के रूप में केरवां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया रेणु देवी तथा उनके पति मनोज कुमार राय थे़. कार्यक्रम की शुरूआत पंडित माधो त्रिवेदी, राजदेव दुबे तथा श्रीराम तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ़ मंगलवार की रात दो गोला कीर्तन में बलिया के व्यास कमलेश जहरीला तथा हाजीपुर के मुकेश यादव के बीच जबर्दस्त मुकाबला होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




