एमडीएम डीपीओ के खिलाफ खोला मोरचा

Published at :14 Aug 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम डीपीओ के खिलाफ खोला मोरचा

छपरा (सारण) : मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह के खिलाफ प्रधानाध्यापकों केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है और एमडीएम की जांच के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है. पत्र बिहार के शिक्षा मंत्री, एमडीएम निदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, डीएम, डीइओ, […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत सिंह के खिलाफ प्रधानाध्यापकों केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा है और एमडीएम की जांच के नाम पर की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की है. पत्र बिहार के शिक्षा मंत्री, एमडीएम निदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त,

क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, डीएम, डीइओ, निगरानी विभाग के एसपी को भी भेजा गया है. मानवाधिकार आयोग से भी न्याय की गुहार लगायी है. पत्र में कहा गया है कि 19 अगस्त तक एमडीएम डीपीओ को नहीं हटाया गया तो, 20 अगस्त से सभी विद्यालयों में एमडीएम को बंद करने को बाध्य होना पड़ेगा. हस्ताक्षर करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ सदर प्रखंड के सचिव सुरेंद्र सिंह, अराजपत्रित शिक्षक संघ छपरा सदर के सचिव संजय चौधरी समेत 43 प्रधानाध्यापकों शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन