बंद के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

Published at :13 Aug 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
बंद के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

छपरा (सारण) : बंद के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदधिकारियों तथा दंडाधिकारियों पर गाज गिरेगी. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के निर्देश पर इसकी जांच की जा रही है. संभव है एक दो दिनों में जांच रिपोर्ट आ जायेगी. सात संगठनों के शनिवार को घोषित बंद के दौरान काफी संख्या में दंडाधिकारी […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : बंद के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदधिकारियों तथा दंडाधिकारियों पर गाज गिरेगी. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के निर्देश पर इसकी जांच की जा रही है. संभव है एक दो दिनों में जांच रिपोर्ट आ जायेगी. सात संगठनों के शनिवार को घोषित बंद के दौरान काफी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये थे.
वर्तमान समय में पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक और सहायक अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध संभालने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. इसके अलावा दंडाधिकारी के रूप में वरीय उप समाहर्ता तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त थे. लेकिन बंद के दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य से अनुपस्थित पाये गये.
उनके द्वारा वरीय अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी नहीं दी गयी. पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस पदाधिकारी भी क्षेत्र में जाने के बजाय जिला नियंत्रण कक्ष में बैठे रहे. स्थिति बेकाबू होने के बाद घटना स्थल पर डीएम-एसपी पहुंचे, उसके बाद विधि व्यवस्था में लगाये गये दंडाधिकारी व पुलिसकर्मी पहुंचे. वैसे पुलिस पदाधिकारियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिनके द्वारा कई कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती गयी है.
बंद के दूसरे दिन जबरन दुकान बंद कराने तथा दवा दुकानदारों को भी दुकान बंद करने के लिए बाध्य करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है. चर्चा यह भी है कि थाने में पोस्टिंग की चाह रखने वाले कुछ पुलिस पदाधिकारियों ने जानबूझ कर गड़बड़ी की है. इस विंदू पर भी जांच चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन