नामांकन पत्र दाखिले का आज अंतिम दिन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : जिला पर्षद के बनियापुर भाग एक के जिला पार्षद के पद पर अब तक 12 नामांकन पत्र सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार के कार्यालय में दाखिल किये जा चुके हैं. 15 जुलाई को नामांकन का अंतिम दिन है. अब तक कुल 16 उम्मीदवारों ने नामजदगी के कागजात खरीदे हैं. […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : जिला पर्षद के बनियापुर भाग एक के जिला पार्षद के पद पर अब तक 12 नामांकन पत्र सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार के कार्यालय में दाखिल किये जा चुके हैं. 15 जुलाई को नामांकन का अंतिम दिन है. अब तक कुल 16 उम्मीदवारों ने नामजदगी के कागजात खरीदे हैं.
वहीं इस पद पर आगामी 28 जुलाई को मतदान होना है. मतदान को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में इवीएम के माध्यम से चुनाव कराया जायेगा.
संबंधित क्षेत्रों में चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर : आगामी 28 जुलाई को बनियापुर भाग एक के जिला पर्षद सदस्य पद, बनियापुर के धनगरहां पंचायत के सरपंच पद,
दरियापुर प्रखंड की बेला पंचायत के मुखिया के अलावा वार्ड सदस्य दरियापुर एवं मांझी की एक-एक सीट पर मतदान होना है. इन सभी क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया के साथ ही काफी कम समय होने की वजह से सभी उम्मीदवार दिन-रात मतदाताओं से संपर्क में लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




