बिहार के छपरा में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, 200 से अधिक दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
chapra bulldozer action

छपरा में चला बुलडोजर

Bihar Bulldozer Action: छपरा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. 200 से ज्यादा दुकानों के आगे बने अवैध ढांचे तोड़े गए, जिससे शहर के व्यस्त इलाकों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

Bihar Bulldozer Action: छपरा में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान चलाया. शहर के थाना चौक, पंकज सिनेमा रोड और रामराज चौक रोड जैसे व्यस्त इलाकों में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की. सुबह से ही प्रशासनिक टीम और पुलिस बल के साथ अभियान शुरू हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

200 से अधिक दुकानदारों पर गिरी गाज

अभियान के दौरान करीब 200 से ज्यादा दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई. कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों से 8 से 10 फुट आगे तक टेंट, तिरपाल और स्टॉल लगाकर सड़क को घेर रखा था.
नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से इन सभी अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई इतनी तेजी से हुई कि कई दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

स्टॉल, चूल्हे और सामान भी किए जब्त

कार्रवाई के दौरान सिर्फ ढांचे ही नहीं तोड़े गए, बल्कि अतिक्रमित जगह पर रखे गए स्टॉल, चूल्हे, बर्तन और अन्य सामान भी जब्त कर लिए गए. नगर निगम के कर्मी इन सामानों को अपने साथ ले गए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

पहले दी गई थी चेतावनी

इस अभियान से पहले प्रशासन ने माइकिंग के जरिए दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें. इसके बावजूद कई लोगों ने नियमों की अनदेखी की, जिसके बाद प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा.

एसडीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पूरा अभियान सदर एसडीओ नितेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्त कराने और आवागमन को बेहतर बनाने के लिए यह कदम जरूरी है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा. आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर की सड़कों को साफ और सुगम बनाया जा सके. इस कार्रवाई के बाद छपरा के व्यापारियों में हलचल तेज हो गई है.

Also Read: ‘तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं…’ विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने लालू के बेटे को दिया चैलेंज

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन