नीलगाय के शिकार के दौरान गोली लगने से एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जाम की सड़क पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार अमनौर : थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव के निकट खेत में नीलगाय मारने के दौरान एक महादलित अंधेड़ दिव्यांग व्यक्ति को गोली लग गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि घायल को ग्रामीण आनन-फानन में अमनौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जाम की सड़क
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
अमनौर : थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव के निकट खेत में नीलगाय मारने के दौरान एक महादलित अंधेड़ दिव्यांग व्यक्ति को गोली लग गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हालांकि घायल को ग्रामीण आनन-फानन में अमनौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक ढोरलाही भतेहरी गांव के महेश्वर राम के पुत्र रामजीवन राम बताये जाते हैं.
घटना के विरुद्ध आक्रोशित ग्रामीणों ने अमनौर-सोनहो एसएच 73 मुख्य पथ पर यातायात बाधित कर दिया. उधर, घटना को देख सभी अपराधी भाग निकले. ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपित को पकड़ कर पिटाई कर बंधक बना लिया. अमनौर, मेकर, भेल्दी पुलिस, मढ़ौरा एसडीपीओ अशोक सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय आदि ने मौके पर पहुंच मामले का संज्ञान लिया तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया.
इसके बाद पकड़े गये आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया. गिरफ्तार आरोपित मकेर थाना क्षेत्र के नंदन कैतुका गांव निवासी शरफुद्दीन अंसारी का पुत्र मो वसीम अख्तर बताया जाता है. बताया जाता है कि रामजीवन राम साइकिल दुकान के पास पेड़ की छांव में बैठे थे, तभी आधा दर्जन की संख्या में हथियार से लैस तस्करों ने पहुंच बगल के खेत में नीलगाय का शिकार करने के लिए गोली चलायी, गोली नीलगाय को नहीं लग कर सड़क किनारे बैठे रामजीवन के सीने में जा लगी.
यह देख ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया, इसके बाद तस्कर फरार हो गये. जबकि एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया. विवाद बढ़ने की आशंका को देख एसटीएफ के जवानों को तैनात किया गया है. थाना प्रभारी रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि एक आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के दौरान घटना में शामिल कुल नौ लोगो के बारे में जानकारी मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




